गौतमबुद्धनगर: दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार!!
दो टूक// दादरी (गौतमबुद्धनगर)। अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दादरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध गांजे की बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
कैसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 फरवरी 2026 को थाना दादरी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरजन फार्म हाउस के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ब्रजेश पुत्र चरनसिंह, निवासी ओमवाटिका कॉलोनी, थाना दादरी, जिला गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 0069/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना दादरी में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आपराधिक इतिहास भी आया सामने
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामला दर्ज है। वर्ष 2020 में उसके खिलाफ मु0अ0सं0 0156/2020 धारा 454/380 भादवि के तहत थाना दादरी में मुकदमा पंजीकृत हुआ था।
नशे के खिलाफ अभियान जारी
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज में सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।।
