मऊ :
मंत्री ए के शर्मा के खिलाफ शोसल मिडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से समर्थकों में आक्रोश।
थानाध्यक्ष को प्राथना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।
।।देवेंद्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ। शोसल मिडिया पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को थानाध्यक्ष को प्राथना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय को दिए गए प्राथना पत्र में भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष राजीव पांडे ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से फर्जी आई डी बनाकर असमाजिक तत्वों द्वारा शोसल मिडिया पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं विशेषकर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के खिलाफ लगातार अनर्गल आपत्तिजनक व तथ्यहीन टिप्पणी की जा रही है। कहा कि कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के खिलाफ इस तरह के शोसल मिडिया पर अनर्गल और आपत्तिजनक टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में न केवल काफी रोष व्याप्त है बल्कि असमाजिक तत्वों द्वारा सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास लगातार प्रयास किया जा रहा है। कहा कि असमाजिक तत्वों द्वारा शोसल मिडिया पर लगातार की जा रही इस कृत्य से कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय को दिए गए प्राथना पत्र में मांग किया कि शोसल मिडिया पर फर्जी आई से मंत्री एके शर्मा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने वाले आरोपियों की पहचान कर तत्काल उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग की। प्राथना पत्र देने के दौरान भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री संजीव गुप्ता , विजय कुमार मौर्य, त्रिलोकी सिंह, रामविलास, अनिल राजभर, राजेश यादव, रामकृत, गोपाल विश्वकर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
