शनिवार, 3 जनवरी 2026

लखनऊ : कांग्रेस ने सावित्रीबाई की जयंती मनाई, किया नमन।||Lucknow:The Congress party celebrated Savitribai Phule's birth anniversary and paid tribute to her.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
कांग्रेस ने सावित्रीबाई की जयंती मनाई, किया नमन।।
दो टूक : भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक एवं नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले जी की जयंती शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह जी ने सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर दिनेश सिंह ने कहा कि सावित्रीबाई फुले जी ने उस दौर में शिक्षा की अलख जगाई, जब महिलाओं और दलितों को पढ़ने से वंचित रखा जाता था। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों, जातिगत भेदभाव और लैंगिक असमानता के विरुद्ध संघर्ष करते हुए शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बनाया।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनीस अंसारी, शिक्षक प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ0 अमित राय एवं उपस्थित कांग्रेसजनों ने सावित्रीबाई फुले जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।।