लखनऊ :
कांग्रेस ने श्रीमती प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर सौ दिन की कार्ययोजना की घोषणा।।
दो टूक : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी के जन्मदिन के पुनीत अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उ0प्र0 कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ जी ने प्रेसवार्ता कर पार्टी की अगले 100 दिनों की कार्ययोजना की घोषणा की।

प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ0 सी0पी0 राय-पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक इंदल रावत, विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय, अंशू अवस्थी, प्रियंका गुप्ता, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, ललन कुमार उपस्थित रहे।
प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए उ0प्र0 कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जी ने कहा कि आज बहुत ही शुभ अवसर है, आज हमारी नेता आदरणीय श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी का जन्मदिन है। आज के इस महत्वपूर्ण हम इस चुनावी वर्ष में अगले 100 दिनों की कार्ययोजना घोषित कर कांग्रेस का चुनावी शंखनाद करने जा रहे हैं।
श्रीमती मोना ने कहा कि आज जब हम आपके समक्ष इस महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे हैं, ठीक इसी वक्त भारतीय जनता पार्टी अपने वोट चोरी के मंसूबों पर काम कर रही है, मनरेगा का कानूनी अस्तित्व खत्म कर उसे मात्र एक योजना बनाने का कुचक्र रच रही है, एसआईआर के जरिए हमारे वोटों को काटने की साजिश कर रही है। मगर हम प्रतिबद्ध हैं भाजपा के नापाक मंसूबों को ना पूरा होने देने के लिए।
श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ जी ने प्रेसवार्ता को आगे संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी की अगले 100 दिनों में पूरे प्रदेश भर में क्रियान्वित होने वाले कार्यों को एक-एक कर पत्रकार बन्धुओं के समक्ष विस्तारपूर्वक रखा जो निम्नवत हैं-
1. संविधान संवाद महापंचायत- हमारे नेता जननायक श्री राहुल गांधी जी पिछले कई वर्षों से भाजपा सरकार के संविधान बदलने के कुत्सित प्रयासों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण और देश हित में जरूरी संघर्ष कर रहे हैं। अगले 100 दिनों में कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश भर में 30 से ज्यादा संविधान संवाद महापंचायतों के माध्यम से योगी सरकार की असफलताओं जनता के समक्ष उजागर करेगी।
हम अपनी शुरूआत 24 जनवरी 2026 को प्रदेश के जनपद सीतापुर से संविधान संवाद महापंचायत का आगाज करेंगे। तद्पश्चात लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, सहारनपुर, प्रतापगढ़ होते हुए पूरे प्रदेश में बड़ी महापंचायतों का आयोजन करेंगे।
2. मनरेगा बचाओ संग्राम- कांग्रेस की यूपीए-1 सरकार ने 02 फरवरी 2006 को ग्रामीण भारत के लिए एक ऐतिहासिक नरेगा अधिनियम को लागू किया था। रोजगार का अधिकर और इतनी बड़ी संख्या में ग्रामीण गरीबों रोजगार उपलब्ध कराने की यह एक विश्व विख्यात योजना थी। मनरेगा ने स्थाई परि संपत्तियों के अलावा रोजगार की गारंटी देकर ग्रामीण मजदूरों का सम्मान बढ़ाया। महिला सशक्तिकरण और महिला मजदूरों को बराबरी का दर्जा देने के लिए यह योजना सफल रही। ग्राम पंचायतों को पूरा अधिकार देकर ग्रामीण विकास हेतु कार्ययोजना बनाने का अधिकार गा्रम सभा को दिया गया। चाहे अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंदी का समय रहा हो या कोविड जैसी भयंकर महामारी का समय हो मनरेगा योजना संजीवनी के रूप में ग्रामीण भारत के लिए काम आई। कांग्रेस पार्टी का संकल्प है कि मनरेगा योजना को वापस लाने के लिए हम जनआंदोलन करके बाध्य करेंगे। मजदूर के अधिकार, ग्राम सभा के अधिकार के कांग्रेस वचनबद्ध है तथा मनरेगा मजदूर की न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये हो यह कांग्रेस का वचन हो।
3. एस.आई.आर.-पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में एसआईआर कार्य की निगरानी करने के लिए सांसदों/पूर्व सांसद एवं विधायकों/पूर्व विधायकों की मॉनिटरिंग कमेटी गठित कर दी गई है। जिसके माध्यम से एक माह के अंदर प्रदेश भर में जायज मतदाताओं के काटे गए नाम, छूटे हुए मतदाताओं के तथा नए मतदाताओं का फार्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में शामिल कराया जाऐगा। ज्ञातव्य हो कि एसआईआर के पूर्व ही पार्टी द्वारा प्रदेश में बूथ स्तरों पर 1600 एसआईआर कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति की जा चुकी है।
4. पंचायत चुनाव 2026- पार्टी संगठन सृजन अभियान के तहत पंचायत चुनावी की तैयारी कर चुकी है और इस चुनावी रण कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ अकेले चुनावी रण में उतरेगी।
5. सेवा और बलिदान के 140 वर्ष- 28 दिसंबर 2025 को कांग्रेस स्थापना के गौरवशाली 140 वर्ष हुए। 140 वर्ष की यह यात्रा सेवा, समर्पण, त्याग और बलिदान से भरी हुई है। अपने गठन से लेकर आज तक पार्टी का मूल मंत्र सत्य, अहिंसा, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित रहा है।
आज जब हम सेवा और बलिदान के 140 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं तो हम पर एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। जिम्मेदारी उन महान सिद्धांतों और विचारों को जीवित रखने की जिन्हें लेकर पार्टी ने अपनी यात्रा पूरी की। 28 दिसंबर 2025 को लखनऊ मुख्यालय पर हुए स्थापना दिवस के कार्यक्रम में उ०प्र० कांग्रेस कमटी के प्रभारी, राष्ट्रीय महासचिव मा० श्री अविनाश पाण्डेय जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा० श्री अजय राय जी-पूर्व मंत्री की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया कि यह पूरा वर्ष हम सेवा एवं बलिदान के 140 वर्ष के रूप में मनाऐंगे।
28 दिसंबर 2026 तक सभी मण्डल मुख्यालयों एवं प्रमुख शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे। इन कार्यकमों में मुख्य रूप से पिछले 140 वर्ष में हुए महत्वपूर्ण कांग्रेस अधिवेशनों की फोटो प्रदर्शनी एवं गोष्ठी आयोजित की जाएगी।
प्रमुख जगहों के नाम-आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, मेरठ, कानपुर, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, इलाहाबाद, आजमगढ़, चित्रकूट, झाँसी, बस्ती, अयोध्या, गाजियाबाद एवं जनपद मुजफ्फरनगर।
6. एम.एल.सी. चुनाव 2026- नवंबर 2026 में होने वाले स्नातक/शिक्षक विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनावी रण में उतरेगी। इस चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण कार्य है मतदाता बनाने का, पार्टी इस बार अपने संगठन के माध्यम से इस कार्य को वृहद स्तर किया जा रहा है। आज तक स्नातक चुनाव हेतु लगभग 80 हजार एवं शिक्षक चुनाव हेतु लगभग 32 हजार मतदाता बनाए जा चुके हैं। 6 सीटों पर पार्टी द्वारा कोऑर्डिनेटरों की घोषणा की जा चुकी है।
श्रीमती मोना ने बताया कि पार्टी द्वारा वाराणसी स्नातक सीट पर श्री अरविन्द सिंह पटेल एवं वाराणसी शिक्षक सीट पर श्री संजय प्रियदर्शी को, मेरठ स्नातक सीट पर श्री विक्रांत वशिष्ठ एवं मेरठ शिक्षक सीट पर श्री बाकिर हुसैन उर्फ बाकिर हुसैन को, लखनऊ स्नातक सीट पर श्री देवमणि तिवारी तथा आगरा स्नातक सीट पर श्री रघुराज सिंह पाल को कोऑर्डिनेटर नियुक्त कर चुकी है।
7. रमाबाई अम्बेड़कर मैदान में महारैली- पूरे प्रदेश में संविधान संवाद महापंचायत आयोजित करने के उपरांत राजधानी लखनऊ के रमाबाई अम्बेड़कर मैदान में एक महारैली का आयोजन किया जाएगा।
8. संगठन सृजन- पिछले 9 माह से संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत प्रदेश में 9 हजार मंडल का गठन और लगभग 1 लाख 50 हजार बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है। जैसा कि वर्ष 2025 पार्टी के संगठन सृजन के लिए समर्पित था उसी के अनुरूप में उत्तर प्रदेश में इस लक्ष्य को प्राप्त किया गया है। आने वाले समय में मनरेगा बचाओ संग्राम को या एसआईआर में भौतिक सत्यापन का कार्य हो पार्टी ने मंडल अध्यक्ष को नोडल व्यक्ति नामित किया है।
श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि चुनाव आयोग के अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार-उत्तर प्रदेश में Special Intensive Revision- 2026 के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा लगभग 1 लाख BLA की नियुक्ति संगठन की जमीनी ताकत और लोकतंत्र के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
विशेष नोट- प्रेसवार्ता के समापन के बाद उ0प्र0 कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जी द्वारा श्रीमती प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन के पुनीत अवसर पर केक काटकर उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई। जन्मदिन की बधाई दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक और मिठाई खिलाकर अपनी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया।
श्रीमती प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के चेयरमैन एड0 अली आसिफ जमा रिजवी एवं पूर्व पार्षद शैलेन्द्र तिवारी बबलू द्वारा केक काटकर मनाया गया।

■ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे ने कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
अविनाश पांडे ने कहा कि प्रियंका गांधी जी का जमीनी स्तर पर समर्पण, लोगों के सबसे कठिन क्षणों में उनके साथ खड़े रहने का साहस, और आपकी तीक्ष्ण राजनीतिक सूझबूझ सार्वजनिक सेवा को वास्तविक अर्थ प्रदान करती है। जिस तरह प्रियंका गांधी जी सहानुभूति को कार्यों में और प्रतिबद्धता को निरंतर कार्य में बदलती हैं वह आपको दूसरों से अलग बनाता है। आपको अच्छे स्वास्थ्य, शक्ति और सफलता की कामना है ताकि आप न्याय, सम्मान और उन आवाजों के लिए काम करते रहें जिन्हें सुना जाना चाहिए।
श्री पांडे ने प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश में “मनरेगा बचाओ संग्राम” की औपचारिक शुरुआत करते हुए कहा कि यह अभियान 100 दिन की कार्ययोजना के साथ काम के अधिकार, ग्रामीण रोजगार और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का एक संगठित संकल्प है।
प्रियंका जी का नेतृत्व हमेशा सड़क से संसद तक, मजदूरों, किसानों और वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती देता रहा है। उनके जन्मदिन पर इस अभियान की शुरुआत उसी संघर्षशील परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनसाथियों से आह्वान है-इस आंदोलन को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाएं।
वही उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय ने कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर काशी स्थित श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कर प्रियंका जी के दीर्घायु होने और उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री अजय राय ने कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी जी इस देश के कमजोर शोषित पीड़ित और हर उस व्यक्ति की आवाज है जिसे न्याय नहीं मिल पा रहा है प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन हम सबके लिए कर्मशीलता और त्याग संघर्ष का प्रेरणा और संदेश है ।