सोमवार, 12 जनवरी 2026

लखनऊ : पुलिस ने तीन हत्यारोपियो को गिरफ्तारब्लाइण्ड मर्डर का किया खुलासा।||Lucknow:Police arrest three murder suspects.Blind murder case solved.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पुलिस ने तीन हत्यारोपियो को गिरफ्तार
ब्लाइण्ड मर्डर का किया खुलासा।
●लाई चन्ना बेचने वाले की हत्या कर की थी लूट।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना विकास नगर थाने मे दर्ज हत्या के मामले मे पुलिस टीम ने छानबीन के दौरान घटना दो सप्ताह बाद तीन हत्यारोपियो को गिरफ्तार कर ब्लाइण्ड मर्डर का खुलासा किया। पुरानी रंजिश के चलते योजना के तहत सड़क किनारे ठेलिया पर लैईया चन्ना बेचने वाले लालाराम सिर कूचकर हत्या करने एवं मृतक की जेब से 7240/- रूपये लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस हादसा मान रही थी पीएम रिपोर्ट मे सिर कूच हत्या का मामला आने पर पुलिस टीम सक्रिय हुई और लग भग 1289 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल कर घटना का खुलासा करने मे कामयाबी रही।
विस्तार
पुलिस के अनुसार दिनांक 30.12.2025 को थाना विकासनगर क्षेत्र विकास नगर मोड़ पर एक व्यक्ति जो खून से लतपथ मरणासन्न मिला था स्थानीय पुलिस ने उसे तत्काल डॉ० राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुचाया जहाँ पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। आवश्यक कार्यवाही करते हुए पीएम के लिए भेजा गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सिर कूचकर ब्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया। मृतक की पहचान लालाराम उम्र 40 वर्ष पुत्र स्व० सालिकराम निवासी ग्राम चन्देसुवा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर के रूप में हुई।
जानकारी करने पर पता चला कि उपरोक्त व्यक्ति लाई-चना बेचने का काम करता है एवं थाना क्षेत्रान्तर्गत विकास नगर मोड़ के पास रोड़ किनारे ठेला खड़ाकर रात में वहीं सो जाता था। मृतक की पत्नी श्रीमती किरन देवी द्वारा दिनांक 30.12.2025 को लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0-193/2025 धारा 103(1) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसका अन्वेषण थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह द्वारा सम्पादित किया जा रहा है।
घटना के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारी के दिशा-निर्देशन में थानाध्यक्ष/अन्वेषण अधिकारी के नेतृत्व/पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों का गठन करते हुए जमीनी व तकनीकी सूचनाओं के संकलन के लिए लगाया गया जिनके द्वारा जमीनी एवं तकनीकी सूचनाओं के संकलन उपरान्त दिनांक 11.01.2026 को ब्लाइण्ड मर्डर जैसे जघन्य अपराध का सफल अनावरण करते हुए घटना को अंजाम देने वाले सभी अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
मॉडस ऑपरेंडी:-
गिरफ्तार हत्यारोपियो से मृतक लालाराम का पूर्व में विवाद होने से रंजिश मानते हुए षड्यन्त्र कर उसके सोने के स्थान की रैकी कर मौका तलाश करके सोते समय रात्रि में सूनसान होने का फायदा उठाते हुए ईंट से सिर पर बार कर हत्या कर दिया इसके बाद मृतक के जेब में रखे 7240/- रूपये निकाल कर फरार हो गए थे।
गिरफ्तार हत्यारोपियो का नाम व पता।
(1) सोनू उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र सैय्यद मोहम्मद अली पेन्टर
(2) धनराज उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्र हंसराज वर्तमान निवासी मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास झोपड़ पट्टी, थाना क्षेत्र मड़ियाँव, लखनऊ तथा स्थायी पता पिलरई चौराहा घासीराम तलौआ के पास झोपड़ पट्टी थाना शेखपुर नौराही, जनपद बाराबंकी।
(3) राहुल उर्फ शिवा उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र स्व० संवारे निवासी ग्राम सोहावल, थाना रूदौली, जनपद अयोध्या, वर्तमान निवास मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास झोपड़ पट्टी, थाना क्षेत्र मड़ियाँव, लखनऊ।
पुलिस ने तीनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।