सोमवार, 12 जनवरी 2026

लखनऊ : प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस ने बांटे कंबल।।||Lucknow:On Priyanka Gandhi's birthday, the Youth Congress distributed blankets.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस ने बांटे कंबल।।
सैकड़ों जरूरतमंदों को ठंड मे मिली राहत।।
 दो टूक : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन को यूथ कांग्रेस ने सेवा और समर्पण के रूप में मनाया। सोमवार की देर शाम कैंट के सदर इलाके में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य शिवम त्रिपाठी और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।
इस अवसर पर नेता शिवम त्रिपाठी ने कहा कि प्रियंका गांधी का जन्मदिन केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का संकल्प है। यूथ कांग्रेस सेवा, संघर्ष और संवेदना के मूल मंत्र पर चलते हुए हर परिस्थिति में जरूरतमंदों के साथ खड़ी है।
यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा कर यह संदेश दिया गया है कि कांग्रेस की राजनीति केवल सत्ता की नहीं, बल्कि सेवा और सरोकारों की राजनीति है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस भविष्य में भी ऐसे जनसेवी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ज्ञानेश शुक्ला सहित दीपक पांडेय, नीरज सिंह, चांद, जिब्रैल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।