लखनऊ :
तीन साल में पैसा दुगना करने के नाम पर लाखो की ठगी,रिपोर्ट दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई इलाके मे रहने वाली महिला की परिचय महिला मित्र ने तीन साल मे धन दुगना करने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर रकम हड़प लिया। पीडित की शिकायत पर थाना पीजीआई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले जांच कर रही है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार
थाना पीजीआई क्षेत्र साउथ सिटी मे रहने वाली पीडिता महिला गीतारानी सिंह ने थाना पीजीआई मे नीति सिंह वृन्दावन निवासी के खिलाफ तहरीर देते हुए शिकायत दर्ज कराया।
इनका आरोप है गोवर्धन) इन्कलेव DI, 106 वृन्दावन योजना लखनऊ मे रहने वाली नीति सिंह 2015 रहने मे हमारे पड़ोस रहने आयी थी। नीति सिंह ने अपने बातचीत मे फंसा कर कहा एक कम्पनी है जिसमे पैसा लगाने में तीन साल में रकम दुगना हो जाता है निति सिंह ने Hyper fund नामक संस्था मे मेरा 6 लाख 50 हजार रुपये मुझे भ्रमित करके लगवा दिया था । इतना ही निति सिंह ने मेरी बेटी से मेरा नाम लेकर एक लाख 50 हजार रुपये लिये है इसके अलावा साउथ सिटी की ही महिला शमीम खान से एक लाख रु, डिम्पल पांड़े से धोखाधड़ी कर 50 हजार रुपये ले रखा।
काफी भाग दौड़ करने पर निति सिंह एक लाख 60 रुपए वापस किया। शेष पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देती है।
●दूसरा मामला - वहीं एल्डिको सौभाग्यम् टॉवर वृन्दावन योजना पीजीआई लखनऊ मे रहने वाली समीना मिर्जा D/O मोहम्मद अयाज ने सन् 2017 मे हीरा ग्रुप कार्पोरेट हाउस नदीम कालोनी टोली चौकी हैदराबाद तेलंगाना जिसकी संचालिका नौहेरा शेख है मे हीराग्रुप कारपोरेट के झूठी संभावित निवेश योजनाओ से आकर्षित होकर सन 2017 मे विभिन्न योजनाओं में कुल धनराशि 11 लाख रुपए निवेश किया था। समय पूरा होने पर प्रार्थिनी द्वारा कम्पनी व उसके पदाधिकारियो से अपनी रकम की वापसी के लिये कई बार संपर्क किया गया परन्तु कोई संतोषजनक उत्तर या परिणाम नही मिलने पर जब कंपनी व महिला के विषय में जानकारी की तब पता चला कि पहले से ही काफी ठगी व जालसाजी के केस चल रहे है तब प्रार्थिनी को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ।।
फिलहाल दोनो पीडिता महिला की तहरीर पर पीजीआई पुलिस ने 28 जनवरी को एफआईआर दर्ज जांच शुरु कर दी है।
