ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : विधायक के निर्देश पर आशियाना क्षेत्र में जरूरतमंदों को कंबल वितरण,चौराहों पर अलाव की व्यवस्था।||Lucknow:Following the MLA's instructions, blankets were distributed to the needy in the Ashiana area, and bonfires were arranged at intersections.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
विधायक के निर्देश पर आशियाना क्षेत्र में जरूरतमंदों को कंबल वितरण,चौराहों पर अलाव की व्यवस्था।
दो टूक : लखनऊ के आशियाना पावर हाउस चौराहे पर सरोजनी नगर विधानसभा के विधायक राजेश्वर सिंह के आदेश एवं दिशा-निर्देश के क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक मुकेश बाजपेई द्वारा भीषण हाड़ कंपा देने वाली ठंड में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस मानवीय पहल से ठंड से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली।
इसी क्रम में विद्यावती द्वितीय वार्ड के पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी ने भी विधायक के निर्देशानुसार ठंड से बचाव के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत पावर हाउस चौराहा सहित क्षेत्र के कई प्रमुख चौराहों पर नगर निगम के माध्यम से अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है, ताकि राहगीरों एवं जरूरतमंदों को ठंड से बचाया जा सके।
क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यों से समाज के कमजोर वर्ग को संबल मिलता है और जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता स्पष्ट होती है।
●कड़ाके की ठंड मे आलावा।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें