ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :बेखौफ चोरो ने ब्यापारी के घर में किया जेवरात नगदी की चोरी।||Lucknow:Fearless thieves stole jewelry and cash from a businessman's house.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
बेखौफ चोरो ने ब्यापारी के घर में किया जेवरात नगदी की चोरी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र एल्डिको चौकी से चन्द कदम की दूरी पर स्थित एक ब्यापारी के घर को निशाना बनाते हुए बेखौफ चोरों ने घर पर धावा बोल दिया। जिस कमरे में लोग सो रहे थे उसमें बाहर से कुंडी लगाकर इत्मीनान से कीमती सामान समेट कर फरार हो गए।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र एल्डिको पुलिस चौकी के करीब व्यापारी सत्येंद्र सिंह का मकान है।
इनकी माने तो वह कमरे में सो रहे थे मंगलवार तड़के भोर घर में दाखिल हुए चोरों ने उनके कमरे में बाहर से कुंडी बंद कर दी और कीमती सामान समेटने लगे। खट-पटाहट होने पर उन्होंने मोबाइल फोन से दूसरे कमरे में सो रही पत्नी को सूचना दी। पत्नी ऊपर पहुंची और बाहर से लगी कुंडी खोलकर पति और दूसरे कमरे में सो रहे बेटे विपुल सिंह को कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद वह लोग घर के दूसरे कमरे में पहुंचे तो देखा कि आलमारी से नकदी और जेवरात नदारत रहे। 
वहीं पीजीआई पुलिस सूचना पाकर घटना की छानबीन मे जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें