सोमवार, 12 जनवरी 2026

लखनऊ : राष्ट्रीय युवा दिवस पर कैंसर संस्थान में स्वदेशी संकल्प दौड़ का हुआ आयोजन।||Lucknow:A "Swadeshi Sankalp Run" (Indigenous Resolve Run) was organized at the Cancer Institute on National Youth Day.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
राष्ट्रीय युवा दिवस पर कैंसर संस्थान में स्वदेशी संकल्प दौड़ का हुआ आयोजन।
●दौड़ मे विजेता प्रतिभागी हुए सम्मानित।
दो टूक : स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान, लखनऊ में स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, आत्मनिर्भरता तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
आयोजित दौड़ में संस्थान के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
पुरुष वर्ग में संस्थान में कार्यरत "शोभित" ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में नर्सिंग ऑफिसर "मेघा शर्मा" एवं "कोमल" ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने और स्वस्थ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। 
पुरस्कार वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ ।