लखनऊ :
संत पलटू साहब की जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन।।
।। ए के चतुर्वेदी।
दो टूक :अम्बेडकर नगर के जलालपुर में संत पलटू साहब की जयंती के उपलक्ष्य में आज यहाँ ऐतिहासिक पलटू साहब मंदिर से एक भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। महंत रामप्रसाद दास के मार्गदर्शन में आयोजित इस यात्रा का संचालन सुक्खू गुप्त, सुभाष गुप्त और बेचु गुप्त,बबलू गौड ने किया। शोभायात्रा में भगवा वस्त्र धारण किए संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति गजब का नजारा पेश कर रही थी। रंग-बिरंगी झांकियों और डीजे पर गूंजते भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु "जय बाबा पलटू साहब" के जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा के अग्रिम पंक्तियों में नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र,शिवराम मिश्र, बेचन पांडे,माँ की महिमा चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष विकास कुमार निषाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। मार्ग के हर चौराहे और गली में नगरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी, जो इस पवित्र शोभायात्रा के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए एकत्र हुई थी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अंत में वापस बाबा पलटू साहब मंदिर, छाछू पहुँची, जहाँ विधिवत पूजा-अर्चना कर जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। महंत रामप्रसाद दास ने सभी श्रद्धालुओं को बाबा की कृपा और आशीर्वाद की कामना की, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सोनी, सोनू गौड,अतुल जायसवाल, सोनू गुप्ता, पंचम परदेशी, रामलाल देवर्षि,दुर्गेश गुप्ता, सीताराम अग्रहरि सहित अनेक सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कोतवाल संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस प्रशासन की टीम मार्ग पर तैनात रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्वक और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका।
