ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : बिजनौर मे किसान की भैंस हुई चोरी,रिपोर्ट दर्ज।||Lucknow:A farmer's buffalo was stolen in Bijnor; a report has been filed.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
बिजनौर मे किसान की भैंस हुई चोरी,रिपोर्ट दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बिजनौर क्षेत्र में बीते बुधवार की रात बेखौफ चोरों ने एक किसान के घर के बाहर बंधी भैंस चोरी कर ली। गुरुवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों के सहारे चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना बिजनौर क्षेत्र कस्बा बिजनौर के कासिम खेड़ा निवासी किसान कुलबीर सिंह के मुताबिक बुधवार रात वह अपने परिवार सहित घर में सो रहे थे। जबकि उनके जानवर रोज की तरह घर के बाहर बंधे थे। गुरुवार सुबह उठकर देखा तो उसमें से एक भैंस गायब मिली। बाद में इधर-उधर तलाश की गई, लेकिन भैंस का कुछ पता नहीं चला।कुलबीर का कहना है कि इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो उसमें रात करीब 1 से 2 बजे के बीच चार अज्ञात युवक एक लोडर वाहन से उतरते दिखाई पड़े और बाद में भैंस को खोल कर ले जाते नजर आए। 
फिलहाल पुलिस ने किसान कुलबीर की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर CCTV फुटेज के सहारे भैंस चोरी कर ले जाने वाले चोरों की तलाश में जुट हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें