बुधवार, 21 जनवरी 2026

भारतीय किसान यूनियन अवधेश संगठन को मजबूती देने पीलीभीत पहुंचे राष्ट्रीय नेतृत्व, संगठन विस्तार और भविष्य की रणनीति पर हुआ व्यापक मंथन!!

शेयर करें:


भारतीय किसान यूनियन अवधेश संगठन को मजबूती देने पीलीभीत पहुंचे राष्ट्रीय नेतृत्व, संगठन विस्तार और भविष्य की रणनीति पर हुआ व्यापक मंथन!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: पीलीभीत !! भारतीय किसान यूनियन अवधेश संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अवधेश त्रिपाठी जी के मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संगठन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बबलू मिश्रा जी, उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री श्री अमित अवस्थी जी तथा प्रदेश प्रभारी आदरणीय राजा बक्श सिंह जी के नेतृत्व में पीलीभीत जनपद का सफल प्रवास संपन्न हुआ।

प्रवास के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सक्रिय किसान साथियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में भारतीय किसान यूनियन अवधेश संगठन की नीतियों, उद्देश्यों और किसान हितों से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। संगठन को मजबूत बनाने, किसानों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आने वाले समय में जनहित से जुड़े आंदोलनों की रूपरेखा पर गहन चर्चा हुई।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बबलू मिश्रा जी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की असली ताकत किसान हैं और जब तक हर किसान संगठित होकर अपनी समस्याओं को साझा नहीं करेगा, तब तक स्थायी समाधान संभव नहीं है। उन्होंने संगठन के विस्तार में सभी किसान साथियों से एकजुट होकर सहयोग करने का आह्वान किया।
वहीं उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री अमित अवस्थी जी ने संगठन की कार्यशैली और भविष्य की रणनीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय-समय पर संवाद के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं और किसानों को जोड़ा जाएगा।

प्रदेश प्रभारी राजा बक्श सिंह जी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अवधेश संगठन किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और आने वाले समय में प्रदेश भर में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही किसानों से संगठन को सफलता की ओर ले जाने में निरंतर सहयोग करने का निवेदन किया गया। आगे की रणनीति तय होने पर समय-समय पर सभी को अवगत कराने का आश्वासन भी दिया गया।

अंत में संवाद और आपसी सहयोग के संकल्प के साथ पीलीभीत प्रवास का सफलतापूर्वक समापन किया गया।।