गोण्डा- मकर संक्रांति एवं माघ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा मनकापुर–गोंडा–मनकापुर के बीच अनारक्षित मेला विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह जानकारी जनसम्पर्क विभाग, गोरखपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 05079/05080 का संचालन 13 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन 10 फेरों के लिए किया जाएगा। गाडी संख्या 05079 मनकापुर–गोंडा अनारक्षित मेला विशेष ट्रेन प्रतिदिन मनकापुर से 14:00 बजे प्रस्थान कर झिलाही 14:08, मोतीगंज 14:17, बरुआचक 14:26 होते हुए 14:45 बजे गोंडा पहुंचेगी और गाडी संख्या
05080 गोंडा–मनकापुर अनारक्षित मेला विशेष ट्रेन गोंडा से 15:15 बजे चलकर बरुआचक 15:27, मोतीगंज 15:36, झिलाही 15:46 होते हुए 16:10 बजे मनकापुर पहुंचेगी।
