गुरुवार, 1 जनवरी 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा मीडिया क्लब में मंत्रोच्चार के साथ नववर्ष 2026 का भव्य स्वागत!!

शेयर करें:


गौतमबुद्धनगर: नोएडा मीडिया क्लब में मंत्रोच्चार के साथ नववर्ष 2026 का भव्य स्वागत!!

 !!वरिष्ठ पत्रकार देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा।
नोएडा मीडिया क्लब परिसर में बुधवार को वर्ष 2025 को विदाई और नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्लब अध्यक्ष आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में सनातन संरक्षण कल्याण समिति द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में पत्रकारों ने सहभागिता की।

समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। पंडितों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर वर्ष 2025 को विदाई दी गई और मंगल कामनाओं के साथ वर्ष 2026 का स्वागत किया गया। पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, सौहार्द और सकारात्मकता से परिपूर्ण रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने कहा कि नववर्ष को नकारात्मकता छोड़ते हुए सकारात्मक सोच और नए संकल्पों के साथ अपनाना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2026 में मीडिया क्लब और पत्रकारों के हित में नए व प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

वहीं महासचिव जेपी सिंह ने कहा कि यह समय पत्रकारों की एकजुटता को और मजबूत करने का है। उन्होंने आश्वस्त किया कि नववर्ष में सभी पत्रकार साथियों के अधिकारों और हितों की मजबूती से रक्षा की जाएगी तथा पत्रकारों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएंगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार देव गुर्जर की सक्रिय उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले देव गुर्जर ने कहा कि पत्रकारों को सकारात्मक सोच के साथ समाज और व्यवस्था के बीच सेतु की भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने नववर्ष 2026 में पत्रकार एकता, अधिकारों की मजबूती और स्वस्थ पत्रकारिता को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

समारोह में मीडिया क्लब के सचिव जगदीश शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज वत्स, कार्यकारिणी सदस्य आँचल यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वरिष्ठ पत्रकारों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

उपस्थित प्रमुख नामों में वीरेंद्र मलिक, बी.के. अवस्थी, राजेश शर्मा, सत्येंद्र कुमार, जूही श्रीवास्तव, संदीप गर्ग, प्रवीण बहल, ऋतुराज, गोविंद सिंह, कंचन, पवन राज सिंह, विनायक गुप्ता, विनोद कुमार झा, अशोक पंडित, संजय सिंह, रऊफ अहमद, अकरम चौधरी, अनीश अहमद, मोहम्मद शाहिद, संजय सिंह चौहान, सानू सिंह, धीरेंद्र अवाना, सुनील अवाना, मनोहर त्यागी, तुषार शर्मा, रमेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, विक्रम सिंह, सुखदेव, मनोज, विनोद शर्मा, राजपाल सिंह श्रीवास्तव, अंबरीश त्रिपाठी, दिनेश कुमार गौड़, साजिद सैफी, मनोज झा, विनय जोशी, आर.के. दीक्षित, अंजना, अमित गुप्ता, रंजीत पांडे, सुरेश चौहान, संजय शुक्ला, सुरेश चौरसिया, योगेश राणा, अरुण सिन्हा, हरवीर चौहान, अनुज गुप्ता, संजय राय, संगीता चौधरी, पवन त्रिपाठी, वरुण श्रीवास्तव, मुकेश गुप्ता, प्रेमपाल सिंह, संजय पाल, विजय गौड़, अंकित कौशिक, दीपक कुमार, ऋषि तिवारी, प्रफुल पांडे, नरेंद्र यादव, हिमांशु बहुगुणा, सनम यादव, सुमित राजपूत, राजकुमार चौधरी और सुनील घोष सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

इसके अलावा सनातन संरक्षण कल्याण समिति के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश अवस्थी, उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे, महासचिव अतुल दीक्षित, कोषाध्यक्ष पंकज पांडे तथा ब्राहण समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्रा की उपस्थिति भी विशेष रही।

समारोह के अंत में सभी पत्रकार साथियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और संगठनात्मक एकता व सकारात्मक पत्रकारिता के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।।