गुरुवार, 1 जनवरी 2026

गौतमबुद्धनगर: दनकौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक व अवैध चाकू बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: दनकौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक व अवैध चाकू बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:; गौतमबुद्धनगर। थाना दनकौर पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 01 जनवरी 2026 को थाना दनकौर पुलिस टीम द्वारा गाँव महमूदपुर गुर्जर की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान सूचना के आधार पर दबिश दी गई। इस दौरान वादी की मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त सुमित पुत्र जयप्रकाश को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से चोरी की मोटरसाइकिल तथा एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुमित पुत्र जयप्रकाश, निवासी ग्राम खेरली भाव मोजमपुर, थाना रबूपुरा, जनपद गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं, चोरी की वारदात में संलिप्त एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है।

इस संबंध में थाना दनकौर पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 001/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0सं0 365/2025 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस द्वारा बरामद की गई सामग्री में रजि0नं0 DL1SV8998 की चोरी की मोटरसाइकिल एवं 01 अवैध चाकू शामिल है। दनकौर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में अहम सफलता मिली है।।