लखनऊ :
तेलीबाग शनि मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।
नव वर्ष पर यात्रियों को भी बांटा गया। भोजन।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के तेलीबाग चौराहे पर स्थित शनि देव मंदिर में गुरुवार नव वर्ष एवं पूर्व दिवंगत मन्दिर के संरक्षक बाबा राम आसरे महाराज की स्मृति में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
मन्दिर के महन्त के द्वारा शनि देव की विधिवत पूजा आर्चना के बाद दोपहरे प्रसाद वितरण शुरु हुआ हरि ईच्छा देर शाम तक तमाम श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजक महन्त ने बताया कि शनि देव मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उनका मानना है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना और मन्नत यहां पूरी होती है। भंडारे में आस-पास के श्रद्धालुओ के साथ यात्री शनिदेव का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करते है। मंदिर की स्थिति मुख्य मार्ग पर होने के कारण राहगीरों और यात्रियों को भी प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर पूजा कमेटी के युवा सदस्यों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इस आयोजन ने सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। आज का विशाल भण्डारा आस्था विश्वास एवं नव वर्ष उल्लास का संगम बन गया।
