अनवार पब्लिक स्कूल गोधना द्वारा 200 बच्चों में वितरित किया गया पुस्तकें, बैग और मिठाई
।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक , आजमगढ़ । जिले के फूलपुर तहसील के गोधना स्थित अनवार पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सोहराब सिद्दीकी के जन्म दिन को सेवा कार्य के रूप में मनाया गया । विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा 200 गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच पुस्तकें, स्कूल बैग और मिठाइयों का वितरण किया।
अनवार पब्लिक स्कूल गोधना के डायरेक्टर डॉ सोहराब सिद्दीकी के जन्म दिन को सेवा कार्य के रूप में मनाते हुए प्रधानाचार्य संकेत माथुर ने कहा कि शिक्षा के महत्व को समाज तक पहुँचाना मुख्य उद्देश्य है। डॉ सोहराब सिद्दीकी ने हमेशा शिक्षा को समाज के विकास का मजबूत आधार मानते हुए समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं , और हर बच्चे तक शिक्षा पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। डॉ. सोहराब सिद्दीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपने समर्पण, दूरदर्शिता और संवेदनशील सोच के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में अनवार पब्लिक स्कूल न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। यह सेवा कार्य समाज के प्रति विद्यालय की जिम्मेदारी को दर्शाता है और यह संदेश देता है कि सच्चा उत्सव वही है, जिसमें जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाया जाय ।
इस अवसर इरतजा निशात , दिव्यांशु विश्वकर्मा, कृष्ना यादव , विकास शर्मा ,फुरकान आदि लोग रहे ।
