मंगलवार, 27 जनवरी 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में भूमि घोटाले का बड़ा खुलासा: अपराध शाखा ने कूटरचित दस्तावेजों से अवैध भूमि विक्रय करने वाला शातिर अभियुक्त सुभाष यादव किया गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में भूमि घोटाले का बड़ा खुलासा: अपराध शाखा ने कूटरचित दस्तावेजों से अवैध भूमि विक्रय करने वाला शातिर अभियुक्त सुभाष यादव किया गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा।
अपराध शाखा (सेंट्रल नोएडा) ने साक्ष्य संकलन और गहन विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान एक बड़े भूमि धोखाधड़ी मामले का खुलासा करते हुए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अवैध तरीके से भूमि विक्रय करने वाले शातिर अभियुक्त सुभाष यादव पुत्र श्री राम यादव को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को दिनांक 20 जनवरी 2026 को सूरजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त ने नोएडा विकास प्राधिकरण की अधिग्रहीत भूमि को बिना किसी वैधानिक अनुमति के अवैध रूप से क्रय-विक्रय किया। यह भूमि ग्राम बिसरख के खसरा संख्या 773 से संबंधित है, जिसे प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित किया जा चुका था। इसके बावजूद अभियुक्त ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे भूमि का अवैध सौदा कर लोगों को धोखा दिया।

इस गंभीर प्रकरण को लेकर थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर पर मु0अ0सं0 128/2024 अंतर्गत धारा 447/353/420/467/468/471/120बी/34 भादवि पंजीकृत किया गया है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र के तहत सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और फर्जीवाड़ा किया गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है गंभीर

गिरफ्तार अभियुक्त सुभाष यादव का आपराधिक इतिहास भी खासा लंबा और गंभीर है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं—

  1. मु0अ0सं0 128/2024, धारा 447/353/420/467/468/471/120बी/34 भादवि, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
  2. मु0अ0सं0 788/2025, धारा 318(4)/316(2)/191(2)/191(3)/329(3)/351(3) बीएनएस, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
  3. मु0अ0सं0 702/2025, धारा 420/406/467/468/471/506 भादवि, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।

पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि से जुड़े अवैध क्रय-विक्रय, फर्जी दस्तावेज और धोखाधड़ी के मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।।