ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकर नगर :सर्दी से राहत के लिए जलालपुर में निःशुल्क कम्बल वितरण।।Ambedkar Nagar:Free blankets distributed in Jalalpur to provide relief from the cold.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकर नगर :
सर्दी से राहत के लिए जलालपुर में निःशुल्क कम्बल वितरण।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक :  अम्बेडकर नगर के जलालपुर में यादव चौराहा स्थित मंदिर के निकट आयोजित एक समाजसेवी कार्यक्रम में सर्दी से राहत दिलाने के उद्देश्य से जरूरतमंद नागरिकों के बीच निःशुल्क कम्बल वितरित किए गए।  केन्द्रीय कारागार के जेलर अखिलेश कुमार तथा   डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय ने विशेष रूप से उपस्थित होकर जरूरतमंदों को कम्बल और कपड़े वितरित किए.सहयोग फाउण्डेशन के अध्यक्ष आशुतोष सिंह एवं केयर इण्डिया फाउण्डेशन के अध्यक्ष इश्हक अंसारी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य शीतलहर के मौसम में समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर गरीब तथा बुजुर्ग नागरिकों को ठंड से बचाना था। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।इस अवसर पर वेदान्त, अनिल त्रिपाठी, अमित कुमार, मोहम्मद शरिफ, डॉ. कमर जावेद,विकाश निषाद, विकास सोनकर, समीर चौधरी, नवाज दोला,शरीक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें