।।सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक ,आजमगढ़ । जिले के फूलपुर तहसील के अम्बारी स्थित स्वर्गीय राम अजोर यादव की 5वीं पुण्यतिथि गुरुवार को स्मृति दिवस के रूप में मनायी गयी। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राम अजोर यादव जनता इंटर कॉलेज अम्बारी के प्रधानाचार्य रहते हुए शिक्षा के क्षेत्र में ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करते रहे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने शोषित, वंचित और किसानों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की प्रदेश समिति के सदस्य तथा किसान सभा के जिला मंत्री के पद पर रहते हुए जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक जनसंघर्षों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वर्गीय राम अजोर यादव की पत्नी बिमला यादव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कामरेड हरिमंदिर पाण्डेय, किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज वेग, प्रदेश समिति सदस्य कामरेड रामाज्ञा यादव, राजेश यादव, प्रिंसिपल राम जतन यादव, मयंक शर्मा,प्रिंसिपल हरेंद्र प्रताप सिंह ,गोपाल सुवेदी, पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार यादव, जयराम यादव, दुर्बली राम, खरपत्तू राजभर, दिनेश पाण्डेय, डॉ. तारिक शेख, बासुदेव भास्कर, उमेश राजभर, निखिल यादव, हरिगेन राम, प्रदीप यादव ,परशुराम यादव, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिमंदिर पाण्डेय ने की तथा संचालन रामनेत यादव ने किया। अंत में स्वर्गीय राम अजोर यादव की पुत्रियां प्रतिमा यादव एवं पूनम यादव ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
