ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-42 आरडब्ल्यूए चुनाव संपन्न, बीसी प्रधान बने जनरल सेक्रेटरी!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-42 आरडब्ल्यूए चुनाव संपन्न, बीसी प्रधान बने जनरल सेक्रेटरी!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा सेक्टर-42 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव इलेक्शन ऑफिसर राजेश लोहानी के कुशल नेतृत्व में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुए। चुनाव में जनरल सेक्रेटरी पद के लिए मुकाबला हुआ, जिसमें चौधरी बीसी प्रधान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुनील गंभीर को भारी मतों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

बीसी प्रधान की जीत को सेक्टरवासियों ने उनके सामाजिक जुड़ाव, मिलनसार स्वभाव और क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बीसी प्रधान लंबे समय से सेक्टर की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहे हैं और आगे भी वे पारदर्शिता व जनहित को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे।

इसके अलावा आरडब्ल्यूए के अन्य पदों पर अध्यक्ष प्रदीप चौहान, उपाध्यक्ष राजीव धीमान, सह सचिव निखिल कश्यप और कोषाध्यक्ष हरेराम पांडेय सहित सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए, जिससे चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

चुनाव के दौरान सेक्टर के कई गणमान्य निवासी मौजूद रहे, जिनमें अनिल गौतम, नरेश कश्यप, एडवोकेट चतर सिंह, नवनीत खंडेलवाल, अनुराग शर्मा, अनिल दरोगा, वैभव शर्मा, विजयपाल, प्रकाश चौहान, तरंग गुप्ता, संतोष मिश्रा, बंटी चौहान, अवधेश प्रताप, रणजीत मिश्रा और साहिल चौधरी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सेक्टर की साफ-सफाई, सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं और सामुदायिक विकास को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया, वहीं सेक्टरवासियों ने नई टीम से बेहतर कार्यकाल की उम्मीद जताई।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें