गौतमबुद्धनगर: नोएडा फेस-3 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले के चार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
पीड़ित को कुचलने की कोशिश में प्रयुक्त बलेनो कार बरामद, डम्पिंग ग्राउंड सेक्टर-71 से दबोचे गए आरोपी
नोएडा (गौतमबुद्धनगर)।
दो टूक:: थाना फेस-3 नोएडा पुलिस ने गंभीर अपराध के एक मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बलेनो कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अहम उपलब्धि माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 21 जनवरी 2026 को थाना फेस-3 पुलिस टीम द्वारा डम्पिंग ग्राउंड, सेक्टर-71 नोएडा से चारों वांछित अभियुक्तों—
सत्यप्रकाश तिवारी, दिनेश गौड, शिवराज गौड उर्फ प्रेमकुमार एवं अंकुर मिश्रा—को गिरफ्तार किया गया।
क्या है पूरा मामला
दिनांक 20 जनवरी 2025 को अभियुक्तों द्वारा वादी के पिता के साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि जान से मारने की नीयत से उन्हें कार से टक्कर मारने का प्रयास किया गया। इस गंभीर घटना के संबंध में थाना फेस-3 पर मु0अ0सं0 0034/2026 अंतर्गत धारा 115(2), 281, 125(बी), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी।
बरामदगी और कानूनी कार्रवाई
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बलेनो कार संख्या यूपी-16-डीसी-9120 भी बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस की सराहनीय पहल
नोएडा फेस-3 पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ पुलिस पूरी सख्ती और तत्परता से कार्रवाई कर रही है। इससे आम जनता में सुरक्षा की भावना और अपराधियों में कानून का भय मजबूत हुआ है।।
