गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-39 पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक:: नोएडा। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महर्षि आश्रम कट के पास, चौकी क्षेत्र सलारपुर से अभियुक्त को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजीत कुमार पुत्र श्रवण कुमार महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त की उम्र करीब 19 वर्ष है और वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला है, जबकि वर्तमान में थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के हाजीपुर गांव में रह रहा था।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना सेक्टर-39 में मु0अ0सं0 14/26 के तहत धारा 9/25(2) आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद हथियार को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।।
