बुधवार, 28 जनवरी 2026

गोण्डा- भाव्या पैराडाइज मिझौरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन, एक साथ 148 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न

शेयर करें:
गोण्डा- बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत भाव्या पैराडाइज मिझौरा परसपुर में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद के विकासखण्ड व नगरपालिका परिषद/नगर पंचायतों को मिलाकर कुल 166 जोड़े पंजीकृत थे जिसमें से 148 जोड़ों का विवाह पूरी रीतिरिवाजों के साथ सम्पन्न हुवा। इसमें 2 जोड़ों का इस्लामिक पद्धति से मौलवी साहिबे आलम द्वारा निकाह कराया गया। कार्यक्रम में विधायक कटरा बाजार बावन सिंह, विधायक करनैलगंज अजय सिंह, सदस्य अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जाति आयोग उप्र अनीता गौतम, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, उपजिलाधिकारी करनैलगंज नेहा मिश्रा, जिला विकास अधिकारी एसके श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय उपाध्याय, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह ने विवाह मण्डप पर बैठे जोडों को आर्शीवाद देते हुए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दी। 
कार्यक्रम के दौरान विधायक अजय सिंह ने कहा कि हमारी सरकार में किसी भी गरीब की बेटी के हाथ पीले होने से नहीं बचेंगे वो चाहे किसी जाति व धर्म की हों। सामूहिक विवाह हेतु हमारी सरकार रूपये 60000/- प्रति जोडे के दम्पतियों के खाते में दिया जाता है। शेष उपहार सामग्री दी जाती है।