बुधवार, 28 जनवरी 2026

गोण्डा- झंझरी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सिकटिहिवा में शिक्षा चौपाल का हुवा आयोजन

शेयर करें:
गोण्डा- न्याय पंचायत केशवपुर पहड़वा का शिक्षा चौपाल प्राथमिक विद्यालय सिकटिहिवा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी द्वारा सरस्वती मां का माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। नोडल संकुल सुनीता गुप्ता द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ व बैच अलंकरण कर किया गया। इस अवसर पर सभी संकुल ने अतिथियों का स्वागत किया। सरस्वती वंदना और भारत वंदना कम्पोजिट विद्यालय रुद्रपुर विसेन के बच्चों द्वारा व स्वागत गीत और योग नृत्य प्राथमिक विद्यालय सिकटिहिवा के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रघुनाथ पांडेय द्वारा किया गया। बीईओ का संबोधन लोगो को उत्साहित व ऊर्जावान बनाने वाला रहा। एसआरजी कमलेश जी द्वारा शिक्षा चौपाल की आवश्यकता व महत्त्व पर प्रकाश डाला गया। मौके पर वरिष्ठ पत्रकार पीपी यादव सहित अनेक एआरपी व विद्यालय के सहयोगी स्टाफ मौजूद रहे।