गोण्डा- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विधानसभा मेहनौन के (खरगूपुर) में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन के मुख्य वक्ता के रूप में स्वांतरंजन जी (अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) एवं मुख्य अतिथि के रूप में परम पूज्य कमलनयन दास जी महाराज (उत्तराधिकारी, मणिराम दास छावनी, अयोध्या) के विचारों ने हिन्दू समाज को संगठन, संस्कार एवं समर्पण का संदेश दिया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी, आरएसएस के विभाग प्रचारक प्रवीण जी, जिला प्रचारक सतीश जी, जिला कार्यवाह अश्वनी शुक्ला, सनातन धर्म वक्ता धर्मेन्द्र पाण्डे, परमात्मानंद जी महाराज, खण्ड कार्यवाह प्रशांत मिश्रा ‘विक्कू’, विभाग संयोजक बजरंग दल धर्मेन्द्र मिश्रा सहित हिन्दू समाज के तमाम लोग उपस्थित रहे।
