गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-126 नोएडा पुलिस का सराहनीय प्रहार: बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, 03 शातिर बदमाश गिरफ्तार!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
प्रभारी निरीक्षक सोमेश विकल के कुशल नेतृत्व में 05 चोरी की मोटरसाइकिलें, भारी मात्रा में पार्ट्स व औजार बरामद!!
नोएडा | गौतमबुद्धनगर
दो टूक:: थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने 03 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 चोरी की मोटरसाइकिलें तथा अभियुक्तों की निशानदेही पर 03 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें, मोटरसाइकिल के पार्ट्स (इंजन, चैचिस, एलॉय आदि) व चोरी में प्रयुक्त 02 मास्टर चाबी, 01 हथौड़ा और 01 नुकीला पेचकस बरामद किया है।
दिनांक 24.01.2026 को शिकायतकर्ता श्री अमित शर्मा पुत्र श्री अश्वनी कुमार, निवासी फ्लैट नं-1219, टॉवर गायत्री, महागुन मंत्रा, सेक्टर-10, ग्रेटर नोएडा वेस्ट द्वारा थाना सेक्टर-126 नोएडा पर अपनी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस (PB35V1306) चोरी होने की सूचना दी गई थी, जिस पर मु0अ0सं0 18/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। इसी प्रकार दिनांक 30.12.2025 को शिकायतकर्ता श्री मनोज कुमार की मोटरसाइकिल DL7SBT7955 चोरी होने के संबंध में ईएफआईआर संख्या 228/25 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज की गई थी।
पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशों के क्रम में, पुलिस उपायुक्त एवं अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम नोएडा जोन के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-126 श्री सोमेश विकल के नेतृत्व में दिनांक 28.01.2026 को पुलिस टीम द्वारा साईं मंदिर कट से रायपुर की ओर जाने वाले पुस्ता रोड पर चेकिंग के दौरान रात्रि 00:55 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार 03 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर यमुना डूब क्षेत्र की झाड़ियों से चोरी की गई अन्य मोटरसाइकिलें एवं बड़ी मात्रा में पार्ट्स बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें छिपाकर अथवा काटकर पार्ट्स के रूप में बेचते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
- जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र श्याम बाबू, निवासी ग्राम कबीरपुर, थाना सौरिख, जनपद कन्नौज (हाल पता: मंडावली, वेस्ट विनोद नगर, दिल्ली), उम्र लगभग 34 वर्ष
- शालू पुत्र शाहबुद्दीन, निवासी ग्राम टुण्डली, थाना टुण्डला, जनपद फिरोजाबाद, उम्र लगभग 31 वर्ष
- फिरोज खान पुत्र शमशुद्दीन खान, निवासी ग्राम लाडपुर, थाना जंक्शन, जनपद हाथरस, उम्र लगभग 28 वर्ष
बरामदगी का विवरण
- 05 चोरी की मोटरसाइकिलें (दिल्ली-एनसीआर व आसपास के क्षेत्रों से चोरी)
- मोटरसाइकिल के इंजन, चैचिस, पेट्रोल टैंक व अन्य पार्ट्स
- 02 मास्टर चाबी, 01 हथौड़ा, 01 नुकीला पेचकस
पूछताछ में खुलासा
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे पार्किंग स्थलों, कारपोरेट ऑफिसों, स्कूलों व सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों की पहले रेकी करते थे। इसके बाद मास्टर चाबी से लॉक खोलकर मोटरसाइकिल चोरी कर ली जाती थी। पहचान छिपाने के लिए इंजन व चैचिस नंबर घिसकर फर्जी नंबर गोदे जाते थे। अभियुक्त फिरोज खान मोटरसाइकिल काटने-खोलने में माहिर है, जो डिमांड के अनुसार पार्ट्स अलग करता था। गिरोह का एक अन्य सदस्य सूरज भी चोरी की मोटरसाइकिलों के पार्ट्स बेचने का काम करता था।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई से थाना सेक्टर-126 पुलिस टीम की सक्रियता, सतर्कता और अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है। प्रभारी निरीक्षक श्री सोमेश विकल के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी रणनीति के चलते वाहन चोरी गिरोह पर सख्त प्रहार किया गया। यह कार्यवाही जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
