सुल्तानपुर :
अवधी गायन के महारथी छविलाल को मिला अवधी लोक सम्मान।
दो टूक : अम्बेडकर नगर: श्री अवध धाम महोत्सव अयोध्या के तत्वावधान में नीलकंठ मैरिज लान नाका अयोध्या में चल रहे सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम में अवधी लोक गायन में उच्च मुकाम हासिल करने के लिए लोक गायक छविलाल पाल अम्बेडकर नगर को संस्था ने 21 दिसम्बर 2025 को सम्मान पत्र,अंग वस्त्र प्रदान कर अवधी लोक सम्मान से सम्मानित किया।
विदित हो कि अवध संस्कृति उत्थान को समर्पित और लोक कला को सहेजने हेतु श्री अवध धाम महोत्सव 19 दिसम्बर 2025 से 2जनवरी 2026 तक चलने वाले कार्यक्रम में झूला,अवधी नाइट, भजन संध्या,फैशन शो,कवि सम्मेलन, डांडिया नाइट, प्रदर्शनी लाफ्टर शो, भोजपुरी नाइट, सम्मान समारोह जैसे भांति भांति के विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। अपने क्षेत्र में विशेष पहिचान बनाने वालों को सम्मानित करने के दौरान सांस्कृतिक विभाग, सूचना विभाग, आकाशवाणी से चयनित और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेपाल, केन्या अफ्रीका,दोहा कतर से सम्मानित लोक गायक छविलाल पाल को संस्था ने अवधी लोक सम्मान से नवाजा। सरकारी गैर-सरकारी संगठनों, प्रतिष्ठानों से राष्ट्रीय स्तर पर सैकड़ों प्रमाण पत्र, सम्मान पत्र, प्रशस्ति पत्र अर्जित कर चुके हैं। जिन्होंने विश्व पटल पर अपने मधुर आवाज के माध्यम से अवधी को पहुंचाने की भूमिका निभाई है। अपने फन के माहिर छविलाल पाल की सराहना आम जन मानस भी करता रहा है जो कि सांस्कृतिक विभाग द्वारा वाराणसी अस्सी घाट पर कराई गई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भी प्राप्त कर चुके हैं। छविलाल पाल अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु श्याम चरित मानस रचयिता स्व०माधवदास के आशीर्वाद और जनता के प्यार दुलार को देते हैं।इस उपलब्धि के लिए माधव घराने के गायक नर्तक,जय नारायण यादव, पाठ्य-पुस्तक लेखक सर्वेश कान्त वर्मा,पवन कुमार यादव, ओमप्रकाश यादव,राज बहादुर राना,कवि राम यश यादव, नागेन्द्र यादव जैसी प्रतिभाओं ने सराहना करते हुए बधाई दिया।
◆ सम्मान पत्र।
