मंगलवार, 30 दिसंबर 2025

सुल्तानपुर : कंपोजिट विद्यालय लम्भुआ मे सेवा सम्मान समारोह' का हुआ आयोजन।||Sultanpur:A 'Service Appreciation Ceremony' was organized at Composite School Lambhua.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर : 
कंपोजिट विद्यालय लम्भुआ मे सेवा सम्मान समारोह' का हुआ आयोजन।
सेवा और समर्पण का सम्मान : डॉ० ए - के सिंह।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ  ​कंपोजिट विद्यालय लम्भुआ-2 में शिक्षा और सेवा के प्रति अटूट निष्ठा का सम्मान करते हुए एक भव्य 'सेवा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। 
यह समारोह विद्यालय में वर्ष 1990 से अपनी निरंतर सेवाएं दे रहे अनुचरपद पर कार्यरत विद्यारमण तिवारी के सम्मान में आयोजित हुआ।​ कार्यक्रम के सम्मान ​समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात सर्जन डॉ. ए.के. सिंह रहे। उन्होंने उपस्थित गणमान्य लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सेवा के साथ समर्पण भी होना चाहिए तिवारी जी ने सेवा के साथ समर्पण भी संघीय निष्ठा के साथ किया है और आने वाले समय में पूरा समय समाज को देने के लिए तत्पर रहेंगे कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख डॉ. कुंवर बहादुर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अजय सिंह, समाजसेवी जवाहर बरनवाल और महेंद्र प्रताप सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष  रणवीर सिंह और केदारनाथ दुबे ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।​कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाहरलाल वरनवाल ने किया प्रधानाध्यापक रवीन्द्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यारमण तिवारी ने 1990 से विद्यालय की जो सेवा की है, वह मिसाल है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष रणबीर सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खंड शिक्षा अधिकारी अजय सिंह ने कहा कि तिवारी जी जैसे कर्मचारी विद्यालय की असली संपत्ति होते हैं क्योंकि इन्होंने पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी सेवा दी है।​अतिथियों द्वारा विद्यारमण तिवारी को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस भावुक क्षण पर विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ ने तिवारी जी के साथ बिताए समय को याद किया और उनकी कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। अंत में विद्यारमण तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय सदैव उनके हृदय के करीब रहेगा।इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और शिक्षक ​ सरोज सिंह अनीता पाण्डेय सविता सिंह संतोष सिंह, बृजेश सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, सुचित्रा नंदन त्रिपाठी​अमरीश पांडे, विनय कुमार, सनत सिंह, सुशांत मिश्रा ​प्रमोद मिश्रा, संतोष सिंह प्रतापगढ़ी और अजय पांडे  उपस्थित रहे।