मऊ :
दहेज हत्या में वांछित पति पत्नी गिरफ्तार।
दो टूक : मऊ पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना घोसी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं० 581/2025 धारा 85, 80(2) बी.एन.एस. व 3/4 डीपी एक्ट वादिनी श्रीमती द्रोपदी देवी पत्नी लल्लक राजभर निवासी कुकुरहां पो० हजौली जनपद बलिया द्वारा अपनी पुत्री आरती राजभर को उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिये प्रताडित करने तथा दहेज का सामान समय से न देने पर 29 नवम्बर को मार पीट कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया था। मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1. मनोज राजभर पुत्र राममिलन निवासी ग्राम पकडी मठिया थाना घोसी जनपद मऊ उम्र 22 वर्ष 2. राधिका पत्नी राममिलन निवासी पकडी मठिया उम्र 48 वर्ष को उनके घर से आज 07 दिसम्बर गिरफ्तार किया गया तथा चालान न्यायलय किया गया ।
गिरफ्तार अभियुतक्तगण-
1. मनोज राजभर पुत्र राममिलन निवासी ग्राम पकडी मठिया थाना घोसी जनपद मऊ
2. राधिका पत्नी राममिलन निवासी पकडी मठिया ।
