सोमवार, 8 दिसंबर 2025

मऊ : अश्लील फब्तियां व गंदे इशारे कर रहे युवक को एंटी रोमियो टीम ने किया गिरफ्तार।Mau: The Anti-Romeo team arrested a youth for making obscene remarks and lewd gestures.||

शेयर करें:
मऊ : 
अश्लील फब्तियां व गंदे इशारे कर रहे युवक को एंटी रोमियो टीम ने किया गिरफ्तार।
दो टूक : मऊ पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के द्वारा जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख योजना मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही मिशन शक्ति 5.0 में उपद्रवियों, अराजक तत्वों और मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर जोर दिया गया है। उक्त अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में  07 दिसम्बर को प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ व कोतवाली नगर एंटी रोमियो पुलिस टीम म0उ0नि0 सपना मय म0का0 प्रीति सरोज व म0का0 सुषमा पटेल के देखभाल क्षेत्र एवं चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वस्तु/ वाहन चैकिंग, H.S, चैकिंग एंटी रोमियो व मिशन शक्ति फैज में मामूर थी कि जरिये मुखबिर खास ने सूचना दिया कि एक व्यक्ति ढेकुलिया घाट के पास आने जाने वाली महिलाओं व लड़कियों अश्लील इशारे व फब्तियाँ कस रहा है। मुखबिर खास की इस सूचना पर थाना पुलिस द्वारा ढेकुलिया घाट से फऱहान पुत्र इम्तेयाज अहमद निवासी खेदूपुरा भटकुँआ सिंहाराय थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ उम्र करीब 22 वर्ष को समय करीब 14.20 बजे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 429/2025 धारा 296 BNS में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी। 
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
फऱहान पुत्र इम्तेयाज अहमद निवासी खेदूपुरा भटकुँआ सिंहाराय थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ उम्र करीब 22 वर्ष