लखनऊ :
घोड़ा चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार,
उन्नाव से घोड़ा बरामद।।
कर्बला तालकटोरा से चोरी हुआ था घोड़ा।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना तालकटोरा क्षेत्र कर्बला से चोरी हुआ घोड़ा
जुल्जना को सर्विलांस, पश्चिमी जोन और स्थानीय पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही करते हुए घोड़ा चोर को थाना पारा क्षेत्र गिरफ्तार कर निशादेही पर चोरी गया घोड़ा "जुल्जना (दूलदूल)" रंग सफेद, जनपद उन्नाव से सकुशल बरामद कर लिया।
विस्तार:
पुलिस के अनुसार कर्बला तालकटोरा क्षेत्र से चोरी हुए घोडे़ की घटना का सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल की टीम के सहयोग से प्रेम डेयरी, थाना पारा क्षेत्र से घोड़ा चोरी करने वाले छोटू वर्मा पुत्र रामू वर्मा, निवासी नई चार मंजिल हंसखेड़ा, थाना पारा, लखनऊ (मूल पता मलकादी सराय, थाना हसनगंज, जनपद उन्नाव), उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर चोरी गया घोड़ा "जुल्जना (दूलदूल)" रंग सफेद, जनपद उन्नाव से सकुशल बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-263/2025, धारा 303(2) बीएनएस में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। अभियोग में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
●CCTV फुटेज के सहारे चोर तक पहुंची पुलिस
गठित पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थापित 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। फुटेज के अवलोकन के उपरांत एक संदिग्ध छोटू वर्मा का नाम प्रकाश में आया था। सीसीटीवी फुटेज में दृष्टिगोचर व्यक्ति के संबंध में संदेह व्यक्त करते हुए उसे पूर्व में लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व अपने यहाँ कार्यरत अभियुक्त छोटू वर्मा बताया गया। इसके पश्चात घटनास्थल एवं आस-पास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का पुनः सूक्ष्म अवलोकन किया गया, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा घोड़े "जुल्जना (दूलदूल)" को अपने साथ ले जाते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया।
सर्विलांस टीम के सहयोग एवं उपलब्ध तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर फोटो एवं वीडियो के माध्यम से अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित करते हुए पुलिस टीम द्वारा प्रेम डेयरी, थाना पारा क्षेत्र से अभियुक्त छोटू वर्मा को गिरफ्तार किया गया।
पछताछ का विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपने साले फिरोज उर्फ भैय्या के साथ मिलकर घोड़े की चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। अभियुक्त की निशादेही पर चोरी गया घोड़ा बरामद किया गया। सहअभियुक्त फिरोज उर्फ भैय्या की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा प्रयास जारी हैं।
04-अपराध करने का तरीका-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त छोटू वर्मा पुत्र रामू वर्मा द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में कर्बला तालकटोरा क्षेत्र में कार्य कर चुका है, जिसके कारण उसे उक्त स्थान की भौतिक स्थिति, आवागमन के मार्गों तथा आसपास के परिवेश की पूर्ण जानकारी थी। इसी पूर्व परिचय एवं भौगोलिक जानकारी का दुरुपयोग करते हुए अभियुक्त ने अपने साले फिरोज उर्फ भैय्या के साथ आपराधिक षड्यंत्र रचकर अवसर का लाभ उठाया तथा घोड़े की चोरी कर उक्त अपराध को कारित किया।
05-गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
नाम : छोटू वर्मा पिता का नाम: रामू वर्मा उम्र लगभग 25 वर्ष
निवासीः नई चार मंजिल हंसखेड़ा, थाना पारा, लखनऊ मूल पता: मलकादी सराय, थाना हसनगंज, जनपद उन्नाव
●गिरफ्तार युवक का अपराधिक इतिहास।
01-मु0अ0सं0-151/2022 धारा 379/411 भादंवि थाना तालकटोरा लखनऊ।
2--मु0अ0सं0-263/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना तालकटोरा लखनऊ।
●बरामदगी ।
चोरी गया घोड़ा "जुल्जना (दूलदूल)", रंग सफेद
●गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 राघवेन्द्र 2. उ0नि0 रवि शंकर मौर्य ,3. हे0का0 आनंदमणि सिंह
4. का0 नवीन प्रताप सिंह ,5. उ0नि0 रंजीत सिंह सर्विलांस प्रभारी, पश्चिमी जोन
6. हे0का0 वीर सिंह सर्विलांस, पश्चिमी जोन
