लखनऊ :
पशुपालक की दो भैंसें हुई चोरी,केस दर्ज।
दो टूक : लखनऊ के थाना बिजनौर क्षेत्र
पश्चिम परवर गॉव में रहने वाले पशुपालक की दो भैंसे अज्ञात चोर ने चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत लाखों रुपए बताया जा रहा है। पशुपालक ने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नही चला तो स्थानीय थाने मे लिखित तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना बिजनौर क्षेत्र पश्चिम परवर गॉव निवासी अक्षय कुमार पुत्र जमुना प्रसाद पशुपालन कर जीविकोपार्जन करते है। इन्होंने स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बीते 12 दिसम्बर रात्रि लगभग दस बजे भैंसो की देख रेख कर सोने चले गए पुनः रात्रि 1 बजे नीद खुली और बाहर जाकर नित्य क्रिया किया उसके बाद भैंसो के तरफ जाकर देखा तो दो भैंसे नहीं थी जिसकी काफी तलाश किया लेकिन कही कुछ पता नही चल सका।आशंका है कि अज्ञात ब्यक्ति के द्वारा भैंस चोरी कर लिया गया है आज के समय भैंस काफी महंगे दाम है।
फिलहाल पुलिस ने बीते शुक्रवार को पशुपालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज भैंस चोरी करने वालो की तलाश कर रही है।
