गुरुवार, 4 दिसंबर 2025

लखनऊ : पुलिस ने गांजा के साथ महिला गिरफ्तार।||Lucknow: Police arrested a woman with marijuana.|||

शेयर करें:
लखनऊ :  
पुलिस ने गांजा के साथ महिला गिरफ्तार।
दो टूक : लखनऊ के थाना आलमबाग पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक महिला को हिरासत मे लेकर उसके कब्जे से 670 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। गिरफ्तार गांजा विक्री करने महिला के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर थाना आलमबाग पुलिस टीम ने लक्ष्मी देवी पत्नी विजय कुमार निवासिनी मवैया थाना आलमबाग लखनऊ उम्र करीब 22 वर्ष को  670 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना आलमबाग पर महिला के विरूद्ध मु0अ0सं0 226/2025 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया।
स्थानीय थाना क्षेत्र मे पुलिस गस्त के दौरान
 एक महिला रेलवे की छोटी लाइन से कैब वे कट की ओर से हाथ में नीले रंग के झोले में कुछ वस्तु लिये हुए आती हुयी दिखायी दी। जिसे पुलिस टीम ने रोक कर पूछताछ एवं छानबीन की गयी तो महिला द्वारा अपना नाम लक्ष्मी देवी उपरोक्त बताया एवं अभियुक्ता के पास से 670 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसे कब्जा पुलिस में लेते हुये अभियुक्ता को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया।