शनिवार, 6 दिसंबर 2025

लखनऊ : डाला चालक का आम के बाग मे फंदे से लटकता मिला शव,मचा कोहराम।||Lucknow: The body of a truck driver was found hanging from a noose in a mango orchard, causing an uproar.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
डाला चालक का आम के बाग मे फंदे से लटकता मिला शव,मचा कोहराम।।
दो टूक : लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र
गहदों गॉव मे रहने वाला डाला चालक का शव शनिवार सुबह आम के बाग मे फांसी के फंदे से झुलता मिला। शव मिलने की खबर से गॉव मे सनसनी फैल गई और देखते देखते गॉव वासियों की भीड़ जुट गई। मृतक के परिजनों ने घटना सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे जुट गई। मृतक चालक शुक्रवार की सुबह डाला लेकर घर से गया था जो वापस नही आया था शनिवार की सुबह उसका शव मिला।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह थाना रहिमाबाद क्षेत्र गहदों गॉव के पास आम के बाग मे युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुची पुलिस टीम ने शव का वीडियो ग्राफी करते हुए फांसी के फंदे से उतरवाया गया तथा परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर  पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
मृतक युवक की पहचान सुभाष उम्र करीब 20 पुत्र रजेपाल ग्राम गहदों थाना रहीमाबाद लखनऊ के रुप मे हुई है। मृतक युवक डाला चलाने का काम करता था।
मृतक के पिता रजेपाल ने बताया कि सुभाष  दिनांक 05.12.2025 को समय करीब 10.00 बजे घर से छोटा हाथी (डाला) लेकर गया था जो रात वापस नहीं आया। उसके मोबाइल पर काल की गई तो काल नही लगी शनिवार सुबह उसकी खोजबीन शुरु किया तो पता चला कि आम की बाग में रस्सी के फंसे से लटकता मिला। जिसकी सूचना तत्काल थाना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।