गौतमबुद्धनगर: मुख्य सेविकाओं के ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, छह चरणों में होगा व्यापक प्रशिक्षण!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक:: गौतमबुद्धनगर, 08 दिसंबर 2025।
विकास भवन सभागार में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नव चयनित मुख्य सेविकाओं के ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण निदेशक बाल विकास विभाग/जिला कार्यक्रम अधिकारी तरुण वर्मा के निर्देशन तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत बाल विकास विभाग की सेवाओं, उद्देश्यों और रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा के साथ हुई। सक्षम प्राधिकारी के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह प्रशिक्षण कुल छह चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक चरण दो-दो दिन का होगा, जिससे प्रशिक्षण व्यवस्थित, क्रमबद्ध और अधिक प्रभावी बन सके।
प्रशिक्षण के चरण इस प्रकार:
- पहला चरण : 08–12–2025 से 09–12–2025
- दूसरा चरण : 15–12–2025 से 16–12–2025
- तीसरा चरण : 22–12–2025 से 23–12–2025
- चौथा चरण : 29–12–2025 से 30–12–2025
- पांचवां चरण : 05–01–2026 से 06–01–2026
- छठे और अंतिम चरण का समापन : 12–01–2026
पहले चरण में प्रशिक्षण मॉड्यूल (पीपीटी) के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशिक्षण की संरचना, उद्देश्यों और कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। आगामी चरणों में विषय आधारित, व्यवहारिक एवं मूल्यांकन आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण में सभी प्रशिक्षार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित रही और यह सत्र प्रशिक्षण नोडल अधिकारी/सीडीपीओ संध्या सोनी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।।
