शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025

गोण्डा- जालसाजी करने का वांछित अभियुक्त (बैंक कैशियर) हुआ गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना को0 नगर पुलिस ने जालसाजी करने के वांछित अभियुक्त (कैशियर) को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त (कैशियर)- अनिल कुमार पाण्डेय पुत्र राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, निवासी विष्णुपुरी कॉलोनी, सिविल लाइन, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की 15.11.2024 को वादी रामभोग निवासी ग्राम मोताजोत मलारी थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि वह मु0अ0सं0- 27/2004 धारा 148, 307/149, 302/149 भादवि में 21.04.2004 से 28.06.2022 तक जिला कारागार गोण्डा में निरुद्ध रहा है। उसका सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बड़गांव गोण्डा में बचत खाता संख्या है। उसकी जेल अवधि के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके फर्जी/कूटरचित हस्ताक्षर बनाकर तथा बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक/कैशियर की मिलीभगत से 18.11.2014 को ₹47,000/- की धनराशि खाते से निकाल ली गई गयी।
वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। इसमें दिनांक 19.12.2025 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए तत्कालीन सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बड़गांव के कैशियर अनिल कुमार पाण्डेय को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।