रविवार, 7 दिसंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन, सपा नोएडा महानगर की अहम बैठक!!

शेयर करें:


गौतमबुद्धनगर: डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन, सपा नोएडा महानगर की अहम बैठक!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा सेक्टर 51 स्थित होशियारपुर बारात घर में सपा नोएडा महानगर ने भारत के संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं ने उनके जीवन, योगदान और समाज के लिए उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला।

सपा नोएडा महानगर की मासिक बैठक में प्रभारी पूर्व मंत्री व प्रदेश सचिव रमेश प्रजापति भी उपस्थित रहे। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी बीएलए से उनकी रिपोर्ट ली और क्षेत्रीय समस्याओं को समझने का प्रयास किया।

महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर पूरी मेहनत के साथ एस.आई.आर प्रक्रिया पूरी करने और किसी भी समस्या की तुरंत जानकारी देने का निर्देश दिया, ताकि उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। बैठक का सफल संचालन महानगर महासचिव विकास यादव ने किया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में वी. सिंह यादव, सुनील चौधरी, रेशपाल अवाना, महेंद्र यादव, राकेश यादव, भरत यादव, बबलू चौहान, मोहम्मद नौशाद, संजय त्यागी, भीष्म यादव, मोनू खारी, प्रताप चौहान, मोहम्मद तसलीम, महकार तंवर, मनोज गोयल, गौरव कुमार यादव, विनोद यादव सहित दर्जनों वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सामाजिक, राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर गहन चर्चा हुई और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर नेताओं ने एकजुटता और संगठन की मजबूती के संदेश भी दिए।।