सोमवार, 22 दिसंबर 2025

अम्बेडकरनगर :महरुआ पुलिस ने लगाई मिशन शक्ति की चौपाल, बताया आत्मनिर्भरता का मंत्र।।||Ambedkar Nagar:Mahrua police held a community meeting under Mission Shakti, sharing the mantra of self-reliance.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
महरुआ पुलिस ने लगाई मिशन शक्ति की चौपाल, बताया आत्मनिर्भरता का मंत्र।।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकर नगरपुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के दिशा निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में सोमवार को थाना अध्यक्ष महरुआ यादवेंद्र सोनकर ने मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान फेस 5 और एंटी रोमियो अभियान के तहत सिलावट गांव में चौपाल का आयोजन किया।थाना अध्यक्ष महरुआ यादववेंद्र सोनकर ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा सम्मान और साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जागरूक करना है। थाना अध्यक्ष महरुआ यादवेंद्र सोनकर ने महिलाओं को आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी उन्होंने बताया कि वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090,112,181 महिला हेल्पलाइन मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 ऑपरेशन कवच 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930/155260 साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।चौपाल के दौरान महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन,मुख्यमंत्री आवास योजना,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और सुमंगला योजना के बारे में बताया गया पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया,और आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। महिला आरक्षी आशा यादव के द्वारा बताया गया कि महिलाएं किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ उत्पीड़न या साइबर अपराध की सूचना बिना किसी भय के पुलिस को दें इस दौरान प्रमुख रूप से थाना अध्यक्ष महरुआ यादवेंद्र सोनकर महिला आरक्षी आशा यादव मुख्य आरक्षी नितिन सिंह आरक्षी कृष्ण मुरारी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।