अम्बेडकर नगर :
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जयंती पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर किया स्मरण।
।। ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर के जलालपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विभिन्न बूथों पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया। कार्यक्रम संयोजक विकास निषाद के नेतृत्व में विभिन्न बूथ क्षेत्रों के सामाजिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रम में अटल जी के ऐतिहासिक भाषणों एवं कविताओं के पाठ की चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने उनके "सर्वोदय" और "राष्ट्र प्रथम" के सिद्धांतों को आत्मसात करने का दृढ़ संकल्प लिया।नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र,बेचन पांडे, मानिक चंद सोनी सहित विभिन्न बूथ क्रमांकों पर पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों की अगुवाई की। यादव चौराहा स्थित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सोनू गौड़, विकास निषाद एवं दुर्गेश अग्रहरि उपस्थित रहे, जबकि 210,61 पर नगर मंत्री नृपेंद्र कुशवाहा,शिवम आर्या, 216 पर वरिष्ठ नेता नगर मंत्री सोनू गुप्ता व दुर्गेश गुप्ता,205 पर बबलू त्रिपाठी शिवनाथ,226,232 पर नगर उपाध्यक्ष शीतल सोनी,दिलीप यादव, आशाराम मौर्या, दीपन्द् जायसवाल के नेतृत्व में अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। संदीप अग्रहरि ने बताया कि अटल जी का विचारधारात्मक नेतृत्व आज भी पार्टी के लिए प्रकाशस्तंभ का काम करता है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही पार्टी देशसेवा के प्रति समर्पित है। इन बूथ-स्तरीय आयोजनों का एक प्रमुख उद्देश्य युवा पीढ़ी को अटल जी के राष्ट्रवादी दृष्टिकोण और सिद्धांतों से अवगत कराना भी है।विभिन्न बूथों पर वरिष्ठ नेता डॉ योगेश उपाध्याय,आदित्य गोयल,सिद्धू निषाद,आदित्य मिश्र स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
