अम्बेडकरनगर :
भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम प्रकाश यादव का जलालपुर में भव्य स्वागत।।
।।ए के चतुर्वेदी।।
देने टूक : अम्बेडकर नगर के जलालपुर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य नामित होने के बाद चार बार के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने जनपद में अपना पहला आगमन किया। उन्होंने सर्वप्रथम श्री शीतला माता मंदिर में पहुंचकर माता के चरणों में शीश नवाया।मंदिर में वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय, सुरेंद्र सोनी, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि,संयोजक विकास निषाद, व्यापारी संगठन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता और नगर महामंत्री आनंद मिश्र ने उनके साथ विधिवत पूजा-अर्चना में भाग लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में जमा हुए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय व्यापारियों और प्रशंसकों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए और मालाओं से सम्मानित किया।राम प्रकाश यादव का राजनीतिक जीवन एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में जनसंघ से शुरू हुआ था। अपनी लगन, कठिन परिश्रम और जनता से सीधे संवाद के बल पर उन्होंने खुद को एक कद्दावर नेता के रूप में स्थापित किया। वह लगातार चार बार जिलाध्यक्ष रहने के अलावा क्षेत्रीय एवं प्रदेश स्तर पर पार्टी की कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। स्थानीय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में निरंतर शिरकत करने के कारण वह एक सच्चे जमीनी जननेता की छवि रखते हैं। एक कार्यकर्ता से राष्ट्रीय परिषद के सदस्य तक का उनका सफर एक प्रेरक उदाहरण है, जो उनके दृढ़ संकल्प और व्यापक जनाधार को प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, वरिष्ठ नेता अमरनाथ सिंह, मीसम रज़ा, विवेक पांडे, मुन्ना सिंह, सुरेश गुप्त, विनय सिंह, मानिक चंद सोनी, राजाराम मौर्या, बबलू त्रिपाठी, शिवम आर्या, राकेश गुप्ता, रामलाल निषाद, सोनू गौड, नृपेन्द्र कुशवाहा, सोनू गुप्ता, सुशील अग्रवाल, विकाश जायसवाल,,रनजय सिंह, अतुल जायसवाल, सिद्धू निषाद, त्रिभुवन प्रसाद, सतनाम सिंह, रामनाथ मिश्र,सोनू शर्मा, आनंद सिंह के साथ-साथ जनपद के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी और समस्त बूथ अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
