गुरुवार, 4 दिसंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: थाना सेक्टर-63 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.2 किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: थाना सेक्टर-63 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.2 किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। यह गिरफ्तारी लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।

दिनांक 03 दिसंबर 2025 को थाना सेक्टर-63 पुलिस टीम ने बहलोलपुर अंडरपास से गढ़ी गोलचक्कर की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त सारिक पुत्र सफी मोहम्मद को पकड़ा। पूछताछ में अभियुक्त ने गांजा तस्करी में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। तस्करी के इस नेटवर्क की आगे भी जांच की जा रही है।

अभियुक्त का विवरण:
सारिक पुत्र सफी मोहम्मद
निवासी- मोहल्ला हसमतनगर, थाना रामगढ़, जनपद फिरोजाबाद
वर्तमान पता- छिजारसी कॉलोनी, थाना सेक्टर-63, नोएडा
उम्र- लगभग 26 वर्ष

बरामदगी:

  • 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा

पंजीकृत मुकदमा:
मु0अ0सं0 541/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।।