शनिवार, 6 दिसंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: अवैध गांजा तस्करी में लिप्त महिला गिरफ्तार, 23 किलो 75 ग्राम गांजा बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: अवैध गांजा तस्करी में लिप्त महिला गिरफ्तार, 23 किलो 75 ग्राम गांजा बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा, 05 दिसम्बर 2025:
थाना सेक्टर-39 पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा बेचने वाली एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्ता नूर फातिमा उर्फ साहिबा पत्नी इदरीस अहमद, निवासी सलारपुर को दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस ने कब्जे से 23 किलो 75 ग्राम अवैध गांजा तथा गांजा बिक्री के 4500 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला लंबे समय से नशे की तस्करी में सक्रिय थी और उस पर कई गंभीर मामले पूर्व से दर्ज हैं।

अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास

नूर फातिमा पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत थाना सेक्टर-39 में कई मुकदमे दर्ज—

  1. मु0अ0सं0 613/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
  2. मु0अ0सं0 42/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
  3. मु0अ0सं0 637/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
  4. मु0अ0सं0 536/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
  5. मु0अ0सं0 624/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
  6. मु0अ0सं0 260/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट

बरामदगी

  • 23 किलो 75 ग्राम अवैध गांजा
  • ₹ 4500 (गांजा बिक्री से अर्जित राशि)

पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। गिरफ्तार महिला को विधिक कार्रवाई पश्चात न्यायालय भेजा जा रहा है।