गुरुवार, 4 दिसंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-20 पुलिस की बड़ी सफलता : 01 किलो 200 ग्राम गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-20 पुलिस की बड़ी सफलता : 01 किलो 200 ग्राम गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा, 03 दिसंबर 2025
थाना सेक्टर-20 पुलिस ने अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गांजा तस्करी में संलिप्त अभियुक्त को तिकोनिया पार्क, सेक्टर-27 के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :
दिनेश कुमार पोद्दार पुत्र स्वर्गीय विष्णु पोद्दार
निवासी - ग्राम रजवारा, थाना बहेरी, जनपद दरभंगा (बिहार)
वर्तमान पता - ग्राम अट्टा, सेक्टर-27, नोएडा
उम्र – 19 वर्ष

बरामदगी :

  • कुल 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा

अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग / आपराधिक इतिहास :

  1. मु0अ0सं0 367/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर
  2. मु0अ0सं0 238/2024 धारा 305/317(2) बीएनएस थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा नशा तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अनवरत जारी है, तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।