ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

सुल्तानपुर :प्रतियोगिता में सम्मान के लिए चयनित हुए कहानीकार।||Sultanpur:Story writers selected for honors in the competition.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
सुल्तानपुर :
प्रतियोगिता में सम्मान के लिए चयनित हुए कहानीकार।
दो टूक : सुलतानपुर: मां धनपती देवी स्मृति कथा साहित्य सम्मान 2025 हेतु 'कथा समवेत' पत्रिका द्वारा आयोजित अखिल भारतीय हिन्दी कहानी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है।सत्तर से अधिक आई कहानियों का मूल्यांकन दो चरणों में कराया गया।कठिन प्रतिस्पर्धा में चुनी गई कहानियों में ठाणे महाराष्ट्र की शर्मिला चौहान की कहानी 'गंध' को प्रथम स्थान मिला है।द्वितीय स्थान पर नई दिल्ली की डॉ इंदुमती सरकार की कहानी 'खोया हुआ रंग' और तृतीय स्थान पर समान अंक प्राप्त करने के कारण दो कहानियां चयनित हुई हैं।जिसमें राँची की जयमाला की कहानी 'धूल' और जयपुर की शोभारानी गोयल की कहानी 'बंद लिफाफा' रही हैं।इसी क्रम में निकटम अंक पाने वाली तीन कहानियों को प्रोत्साहन सम्मान हेतु चुना गया है।जिसमें 'ब्लैक ड्रीम' वीना श्रीवास्तव (राँची), 'भोर का तारा' यामिनी गुप्ता (रामपुर) और 'युद्ध' मनोरमा पंत (भोपाल) चुनी गई हैं।
       परिणाम की घोषणा करते हुए प्रतियोगिता के आयोजक डॉ शोभनाथ शुक्ल ने बताया कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच चयनित ये कहानियाँ निःसंदेह अपनी भाषा,शिल्प और संघर्ष शील चेतना जैसी खूबियों के कारण पाठकों को प्रभावित करने में समर्थ है।इस प्रतियोगिता के अंतिम चरण के निर्णायक मण्डल के सदस्य नाथद्वारा राजस्थान के वरिष्ठ लेखक माधव नागदा,भोपाल मध्य प्रदेश के कहानीकार-उपन्यासकार अरुण अर्णव खरे और वाराणसी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ लेखक डॉ राम सुधार सिंह रहे हैं।आयोजक के साथ कथाकार दिनेश प्रताप सिंह चित्रेश और समीक्षक सुरेश चंद्र शर्मा का इस प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया में विशेष योगदान रहा।यह पंद्रहवाँ आयोजन है।इस प्रतियोगिता का आयोजन 2011 से निरन्तर किया जा रहा है।इस वर्ष और विगत वर्ष के सभी चयनित कथाकारों को 20 दिसम्बर 2025 को सुल्तानपुर में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें