सोमवार, 10 नवंबर 2025

मऊ :एसआईआर चुनाव आयोग का एक महत्वपूर्ण अभियान।।||Mau:SIR is an important campaign of the Election Commission.||

शेयर करें:
मऊ :
एसआईआर चुनाव आयोग का एक महत्वपूर्ण अभियान।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज बी एस एस महाविद्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य की अध्यक्षता में मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) के अन्तर्गत आयोजित घोसी विधानसभा स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ । 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री  सुनील कुमार गुप्ता ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि  इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फर्जी मतदाताओं को हटाना और पात्र लोगों को सूची में शामिल करना है, ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके।
यह मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, एसआईआर चुनाव आयोग का एक महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान के ज़रिए, चुनाव आयोग यह सुनिश्चित कर रहा है कि मतदाता सूची में केवल वही नाम हों जो वास्तव में पात्र हैं। फर्जी नामों को हटाकर, यह अभियान मतदाता सूची को अधिक सटीक और विश्वसनीय बना रहा है। भाजपा इस महत्वपूर्ण कार्य में पूरी तरह से सहयोग कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह बहुत ज़रूरी है कि मतदाता सूची में केवल असली और पात्र मतदाताओं के नाम हों। चुनाव आयोग ने फर्जी मतदाताओं का नाम हटाकर पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए यह अभियान शुरू किया है। भाजपा इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यह सुनिश्चित करेगा कि हर पात्र नागरिक को वोट देने का अधिकार मिले और चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष रहे।
इस अवसर पर सचिंद्र सिंह सर्वेश राय राघवेंद्र राय शर्मा संतोष सिंह रविन्द्र उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।