बुधवार, 12 नवंबर 2025

लखनऊ :नगराम क्षेत्र मे पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट,मचा हड़कंप।।||Lucknow:A massive explosion occurred at a firecracker factory in the Nagaram area, causing panic.||

शेयर करें:
लखनऊ :
नगराम क्षेत्र मे पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट,मचा हड़कंप।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना नगराम थाना क्षेत्र में बुधवार को खेतो के बीच बने पटाखा गोदाम मेभुषण विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस समेत पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुचे और छानबीन शुरु कर दी वहीं सूचना मिलते मौके पर पहुचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पराली जलाने से पटाखा गोदाम मे आग लगने की सम्भावना जताई जा रही है।
कोई जनहानि नहीं हुई है फैक्ट्री में पटाखा बनता था। पटाखों का भंडारण भी होता था।
विस्तार
पुलिस के अनुसार थाना नगराम थाना क्षेत्र के नगराम छतौनी रोड पर खेतों में वैध लाइसेंस धारक इशरत अली की पटाखा फैक्ट्री है। जिसमें बुधवार सुबह आग लग गई। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड के दमकल कर्मियों की टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं विस्फोट की सूचना मिलने पर डीसीपी साउथ और नगराम थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल किया। जांच में पता चला कि फैक्ट्री के पास खेत में पराली जलाई गई थी। उससे चिंगारी उठी। उसी से पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई थी।
थाना नगराम क्षेत्र के करोरा निवासी मोहम्मद जुबैर ने बताया कि फैक्ट्री उनके भाई इशरत अली की है। दीपावली का बचा हुआ सामान फैक्ट्री में रखा था। फैक्ट्री पिछले कई दिनों से बंद थी। दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि फैक्ट्री में आग लगी है। जब तक हम लोग मौके पर पहुंचे, तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था।
पुलिस के मुताबिक पटाखा भंडारण स्वामी इशरत हैं, जिनके पास मानक के अनुरूप लाइसेंस है। भंडारण स्थल रिहायशी क्षेत्र से दूर स्थित खेतों के बीच है लाइसेंस की वैधता वर्ष 2027 तक है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आस-पास खेतों में पराली जलाने से उठी चिंगारी भंडारण स्थल तक पहुँचने के कारण आग एवं विस्फोट*की स्थिति उत्पन्न हुई। सूचना पर फायर ब्रिगेड एवं नगराम पुलिस द्वारा त्वरित पहुंच कर आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है । घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हादसे के बाद घटना स्थल पर जुटी भीड़।