लखनऊ :
काशीराम आवास दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले को किया गिरफ्तार।
दो टूक : लखनऊ के थाना पारा पुलिस टीम ने गरीब जनता को सरकारी काशीराम आवास दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले जालसाज जय प्रकाश उपाध्याय,विनोद सोनकर को गिरफ्तार कर कब्जे से पुलिस का लोगो लगा हुआ स्कार्पियो वाहन व फर्जी व कूटरचित आवास आवंटन व कब्जा पपत्र एवं फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर व सबइंस्पेक्टर की आई०डी० बरामद ।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना पारा मे दर्ज मु0अ0सं0 220/2025 धारा 316(2)/319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/115(2)/352/351(3) बी0एन0एस0 व 3(1) द, ध व 3 (2)5 एससी/एसटी एक्ट के मामले मे फरार चल रहे जय प्रकाश उपाध्याय पुत्र मुरलीधर उपाध्याय निवासी ग्राम पूनी भीमपट्टी थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर, हाल पता गयासुद्दीनपुर धुमनगंज थाना धुमनगंज जनपद प्रयागराज व देवलोक गौरी थाना सरोजनी नगर जनपद लखनऊ उम्र करीब 43 वर्ष 2. विनोद सोनकर स्व० बाबूलाल सोनकर नि० म0नं0 93/16 न्यू कांशीराम कालोनी थाना पारा लखनऊ उम्र करीब 56 वर्ष को पुलिस टीम ने मुखबिर की सहायता से गिरफ्तार किया गया।
●गिरफ्तारी के दौरान आरोपी जय प्रकाश उपाध्याय के पास से पुलिस लिखा हुआ स्कार्पियो वाहन, फर्जी पुलिस के इंस्पेक्टर व सबइंस्पेक्टर की आई०डी० व मा० काशीराम शहरी आवास योजना के लखनऊ शहर के अलग अलग क्षेत्र के आवंटन की लिस्ट आदि बरामद हुआ।
गिरफ्तार जय प्रकाश उपाध्याय द्वारा जनता के गरीब लोगो को अपने आप को डूडा का अधिकारी बताकर मा० काशीराम शहरी आवास योजना में मकान दिलाने के नाम पर धन उगाही की जाती थी तथा लोगो को फर्जी व कूटरचित आवास आवंटन प्रपत्र व कब्जा प्रपत्र दिया जाता था। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
●गिरफ्तार युवकों का नाम-
1. जय प्रकाश उपाध्याय पुत्र मुरलीधर उपाध्याय निवासी ग्राम पूनी भीमपट्टी थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर, हाल पता गयासुद्दीनपुर धुमनगंज थाना धुमनगंज जनपद प्रयागराज व देवलोक गौरी थाना सरोजनी नगर जनपद लखनऊ उम्र करीब 43 वर्ष
2. विनोद सोनकर स्व० बाबूलाल सोनकर नि० म०नं0 93/16 न्यू कांशीराम कालोनी थाना पारा लखनऊ उम्र करीब 56 वर्ष
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0-220/2025 धारा-316(2)/319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/115(2)/352/351(3) बी०एन०एस० व 3(1) द, ध व 3 (2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना पारा लखनऊ।
04-अभियुक्त जय प्रकाश उपाध्याय उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 272/2017 धारा 03 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान नि० अधिनियम थाना सरोजनी नगर लखनऊ
2. मु0अ0सं0 448/2021 धारा 504/506 भादवि0 थाना सरोजनी नगर लखनऊ
3. मु0अ0सं0 618/2020 धारा 120बी/452/498ए/506 भादवि0 थाना सरोजनी नगर लखनऊ
4. मु0अ0सं0 313/2024 धारा 406/420/467/468/471/504 भा०द०वि० थाना पारा लखनऊ
बरामदगी-
● 03 अदद आधार कार्ड, 01 अदद डी0एल0, 02 अदद पैनकार्ड
● केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का उपनिरीक्षक एवं निरीक्षक का 06 अदद आई०डी० कार्ड
●दो एन्ड्राएड मोबाइल फोन
●पुलिस लिखी सफेद स्कार्पियो वाहन संख्या UP32KX 2324
● मा० कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के आवासो की 01 अदद सामान्य सदरौना, 03 अदद अनुसूचित गहरू, 02 अदद पिछड़ी सदरौना, 01 अदद अनुसूचित पारा, 01 अदद सामान्य पारा, 01 अदद सामान्य लौलाई, 01 अदद पीछडी लौलाई, 01 अदद अनुसूचित लौलाई के आवास आवंटन की 11 अदद सूची
●गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- सुरेश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना पारा कमिश्नरेट लखनऊ।
2. उ0नि0 मुन्ना लाल चौकी प्रभारी हंसखेड़ा थाना पारा कमिश्नरेट लखनऊ।
3. उ0नि0 विभोर सिंह थाना पारा कमिश्नरेट लखनऊ।
4. उ0नि0 हर्ष यादव थाना पारा कमिश्नरेट लखनऊ।
