लखनऊ :
जिलाबदर हुआ बदमाश घर से हुआ गिरफ्तार।।
दो टूक : लखनऊ के थाना बन्थरा पुलिस टीम ने सख्त कार्यवाही करते हुए जिलाबदर हुए बदमाश को स्थानीय थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मा०न्या० द्वारा 06 माह के लिए जिलाबदर किया गया था। नियम तोड़ते ही गिरफ्तार किया गया।
विस्तार :
माननीय न्यायालय पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में थाना बंथरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए जिला बदर घोषित बदमाश को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
थाना बंथरा पुलिस द्वारा वाद संख्या 385(24)/2024 धारा 03 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 (सरकार बनाम सुन्दरलाल) के संबंध में अभियुक्त सुन्दरलाल पुत्र परागी, निवासी ग्राम ऐन थाना बंथरा जनपद लखनऊ (उम्र 62 वर्ष) को माननीय न्यायालय पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा दिनांक 10.11.2025 से 06 माह के लिए जनपद लखनऊ से जिलाबदर किया गया था।
जारी आदेश के अनुपालन में बदमाश को नोटिस तामील कराते हुए दिनांक 18.11.2025 को डुगडुगी पिटवाकर लखनऊ जनपद की सीमा से बाहर जनपद उन्नाव में छोड़ा गया था। दिनांक 23.11.2025 को मुखबिर खास की सूचना पर उ0नि0 श्यामू एवं उ0नि0 प्रेमचन्द्र द्वारा ग्राम अमाँवा मोड़ के पास से स्थानीय थाना क्षेत्र से शातिर बदमाश सुन्दरलाल को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार सुन्दर लाल का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 499/2020 धारा 447 भादवि थाना बन्थरा लखनऊ
2. मु0अ0सं0 14/2021 धारा 504/506/427/447 भादवि थाना बन्थरा लखनऊ
3. मु0अ0सं0 371/2025 धारा 147/323/506/352 भादवि थाना बन्थरा लखनऊ
4. मु0अ0सं0 167/2022 धारा 147/323/504/506/447/427 भादवि थाना बन्थरा लखनऊ
5. मु0अ0सं0 218/2021 धारा 272 भादवि व 60 (2) आबकारी एक्ट थाना बन्थरा लखनऊ
6. मु0अ0सं0 340/2024 धारा 191(2)/324(4)/351(2) बीएनएस थाना बन्थरा जनपद लखनऊ
7. मु0अ0सं0 38/2008 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना बन्थरा जनपद लखनऊ
8. मु0अ0सं0 54/2004 धारा 307/302 भादवि थाना बन्थरा लखनऊ
9. मु0अ0सं0 398/2025 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी नियत्रंण अधिनियम थाना बन्थरा लखनऊ मे दर्ज है।
